पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचित्रकूट के सद्गुरू सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुंड में GNM थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही युवती ने प्रेम-प्रसंग के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है।
बता दें, बांदा जनपद के हतम गांव की निवासी थी। शनिवार रात हॉस्पिटल में उसकी ड्यूटी लगी थी। देर रात उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हॉस्पिटल में ही उसकी हालत बिगड़ना शुरू हो गई। उसके साथ में ड्यूटी कर रही लड़कियों ने इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर को जानकारी दी। डॉक्टर ने तुरंत हॉस्पिटल में इलाज करना शुरू कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी हॉस्टल की लड़कियों ने हॉस्पिटल प्रशासन को दी। हॉस्पिटल प्रशासन ने मृतिका के परिजनों को फोन से सूचना दी।
पुलिस बोली- जांच की जा रही
बताया जा रहा है 3 साल से जानकी कुंड हॉस्पिटल में GNM की पढ़ाई कर रही थी। 5 महीने पहले उसकी शादी भरतकूप थाना क्षेत्र के कोरारी गांव में हुई थी। नाम न बताने की शर्त पर वहीं के कार्यरत एक कर्मचारी ने बताया,लड़की का 3 साल से प्रेम-प्रसंग एक लड़के से चल रहा था। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे।
इस संबंध में चित्रकूट थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया, प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या प्रतीत होती है। पुलिस जांच में जुटी है। मौके पर एसडीओपी पहुंच चुके हैं। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान सुसाइड नोट भी मिला है। मामला संदिग्ध है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.