पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमध्यप्रदेश में विधायक संजय पाठक ने चित्रकूट तुलसी पीठ पहुंचकर जगदगुरू रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लिया। उन्होंने 15 दिसंबर से शुरू होने वाले विश्व हिंदू एकता महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लिया।
संजय पाठक मध्य प्रदेश के कटनी जनपद विजय गढ़वाल के विधायक हैं। उनके पास न केवल 141 करोड़ की संपत्ति है, बल्कि खुद का हेलीकॉप्टर भी है। मध्य प्रदेश विधानसभा में दो-तिहाई यानी 70 फीसदी विधायक करोड़पति हैं।
अखिलेश फिर हारेगी चुनाव
उन्होंने चित्रकूट के तुलसी पीठाधीश्वर में सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलाई आज उनके घर में कोई रोने को नहीं बचा है। पिता है परिवार है लेकिन सुख शांति नहीं है। चिलम जीवी जैसे बयान देकर अपनी ही भद पिटवा रहे हैं। अखिलेश की पार्टी आने वाले चुनाव में फिर हारेगी।
12 देशों में फैला है कारोबार
सिर्फ 45 वर्ष की उम्र में इस विधायक ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनका दुनिया के 12 देशों में कारोबार फैला हुआ है। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने खुद की 141 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई थी।
उनके पास कई बड़े होटल और रिसॉर्ट हैं। इनका खुद का हेलीकॉप्टर है, जिससे वे अक्सर भोपाल आते-जाते हैं। इन्हें ब्लॉग लिखने का भी शौक है। इनके कई फॉलोअर्स भी हैं। अपनी स्टाइल और पहनावे के कारण संजय अक्सर चर्चा में रहते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.