पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचित्रकूट में 2 जून को नौका रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब सौ नाव चालक हिस्सा लेंगे। नाव चालकों को प्रोत्साहित करके उनका सम्मान भी किया जाएगा। सोमवार को समाजसेवी और व्यापारी नेता शानू गुप्ता ने नाव चालकों के साथ चर्चा की। शानू ने बताया कि राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के सभी पदाधिकारियों को प्रतियोगिता की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मन्दाकिनी की स्वच्छता पर विशेष ध्यान नाव चालकों का होगा।
चर्चा के दौरान ये लोग मौजूद रहे
भगवान श्रीराम को बहुत ही आदर सम्मान से निषाद राज ने नाविका पर बैठाकर उनको नदी पार कराई थी। जिनकी गाथा युगों-युगों तक मानव ने सुनी है। यहां पर मण्डल महामंत्री शेशू जायसवाल, मण्डल सचिव विनोद आर्य, सुनील जायसवाल, आशीष गुप्ता, अभिषेक केसरवानी, सुशील पाण्डेय, अनिल कुमार, विनोद निषाद, राजू, शनि, मन्नुराम, रामबाबू, सुनील, नत्थू, राकेश बुद्धराज आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.