पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचित्रकूट में एक पति ने अपनी पत्नी की डंडों से पिटाई कर दी। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मण पुरी मोहल्ले की निवासी रेखा ने बताया कि उसका पति मुन्ना अक्सर उसको घर से निकालने की धमकी देता रहता है।
रेखा देवी ने बताया कि रविवार सुबह उसका पति घर आया और उसको घर से निकलने के लिए बोलने लगा। जिस पर उन दोनों का विवाद शुरू हो गया। रेखा ने अपने पति से कहा कि मैं सात फेरे लेकर तुम्हारे साथ आई हूं कोई भाग के नहीं आई हूं, जो मैं घर से निकल जाऊं, मै कहीं नहीं जाऊंगी।
महिला का चल रहा है इलाज
जिसके बाद मुन्ना ने घर में रखे डंडे से रेखा के ऊपर वार कर दिया। हमले में रेखा गंभीर रूप से घायल हो गई। रेखा का अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि सिटी स्कैन के बाद पता चलेगा कि कितनी चोट आई है। रेखा जिला अस्पताल में भर्ती है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
चित्रकूट न्यायालय में चल रहा है केस
रेखा देवी ने बताया कि मेरा पति मुन्ना दूसरी महिला के साथ रहता है। उसी के कहने पर वो मेरे साथ मारपीट करता है। पहले वो महिला के साथ चोरी छुपे रहता था। 5 साल पहले मुझे इस बात का पता लग गया था। तब से हमारा विवाद शुरू हो गया था।
इस बात की शिकायत रेखा ने पुलिस से की है। चित्रकूट न्यायालय में इस बात को लेकर मामला भी चल रहा है। मारपीट की शिकायत सदर कोतवाली में रेखा ने की है। सदर कोतवाल राजीव सिंह ने कहा कि अभी इस मामले की जानकारी नहीं है। अगर मामला संज्ञान में आता है, तो कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.