पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र में घर के अंदर एक 13 वर्षीय किशोर का शव फंदे से लटकता मिला। मृतक की मां ने परिवारीजनों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है।
घर के अंदर फंदे से लटकता मिला शव
बता दें कि मामला भरतकूप थाना क्षेत्र के चकला रसिन गांव का है। सोमवार को रामू उर्फ छोटू (13) पुत्र स्व. राजेंद्र का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। रामू की मां ने जब शव लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मां का आरोप, बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी
मृतका की मां लक्षमिनिया देवी ने आरोप लगाया कि उनका बेटा रामू घर में अकेला था। परिवार के लोगों ने बेरहमी से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और शव फंदे से लटका दिया। मां ने बताया कि मकान के दोनों ओर से दरवाजा है। एक ओर बेटे के सिर के उखड़े बाल और खून पड़ा था। ऐसे में हत्या करना प्रतीत होता है।
दो भाइयों में मृतक सबसे छोटा था
मां ने आरोप लगाया कि बीते दिनों मृतक के चाचा ने चोरी के मामले में बेटे का नाम दर्शाया था। पुलिस पूछताछ को ले गई थी। बताया कि जिस दरवाजे की तरफ खून और बाल पड़े थे, पुलिस उस दरवाजे से न जाकर दूसरे दरवाजे से अंदर गई थी। दो भाइयों में मृतक सबसे छोटा था। बहन की शादी हो गई है। मृतक कक्षा आठ में पढ़ता था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.