पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमानिकपुर के महर्षि मार्कंडेय आश्रम मारकुंडी मे बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन प्रारंभ हुआ। कलश यात्रा में क्षेत्र के तकरीबन दो सौ लोग सम्मिलित होकर रैली को भव्य रूप देकर अविस्मरणीय बना दिया। इस दौरान भगवान की झांकी बेहद आकर्षण का केंद्र रही। इस महायज्ञ का आयोजन आज से 27 मई तक निरंतर चलेगा।
कलश यात्रा आसपास के विभिन्न गांवों से होते हुए 6 किमी की दूरी पूरी कर यज्ञ स्थल मार्कंडेय आश्रम पहुंची। इससे पहले वैदिक विद्वानों द्वारा विधि-विधान पूर्वक कलश का पूजन किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया था। भगवान की झांकी देखने के लिए लोग अपने घरों से बाहर खड़े थे। यात्रा जहां से गुजरती वहां के लोग भगवान का पूजन आरती कर आशीर्वाद ले रहे थे।
वृंदावन से पधारे कथावाचक सुनाएंग श्रीमद्भभागवत कथा
यज्ञ के बाद वृंदावन से पधारे कथा वाचक बालशुक व्यास तरंग महाराज भक्तों को संगीतमय भागवत कथा का रसपान कराएंगे। यात्रा में रुद्र महायज्ञ के आयोजक बालक दास महाराज,आचार्य रविकांत, समाजसेवी विनय द्विवेदी, मनोज द्विवेदी, सचिन वंदन, संजीव त्रिपाठी(पिंटू भाई) दीपक चतुर्वेदी आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.