पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के काशीपुरा में 20 जुलाई को हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी राजेश चौहान ने मां के साथ अवैध संबंध रखने पर अपने चाचा की हत्या की थी। आरोपी राजेश चौहान ने बताया कि उसके चाचा गुड्डू चौहान उसकी मां के साथ अवैध संबंध रखता था। जानकारी होने पर उसने अपने चाचा को मारने का प्लान बनाया।
जीजा ने लाकर दिया था असलहा
राजेश ने बताया कि गुड्डू शराब का सेवन करता था और मेरी मां को गलियां देता था। उसने बबुरी में रहने वाले अपने जीजा योगेंद्र चौहान को पूरी बात बताई। फिर जीजा के साथ मिलकर चाचा को मारने का प्लान बनाया। योगेंद्र ने राजेश चौहान को एक असलहा दिया और कहा कि इसे छुपा के रख लो। मौका आने पर इसका प्रयोग किया जाएगा।
असलहे को कुएं में फेंका
20 जुलाई की रात 9 बजे गुड्डू घर के बाहर मचान पर सोने चला गया। राजेश छत पर था और नीचे उसके जीजा सो रहे थे। तभी राजेश ने गुड्डू के सिर पर गोली मार दी और भाग कर अपने जीजा के साथ सो गया। सुबह शौच के बहाने योगेंद्र और राजेश घर से बाहर आए। योगेंद्र अपने घर चला गया और राजेश ने गोधना स्थित काशीराम आवास के पीछे एक कुएं में असलहे को फेंक दिया।
अपराध किया स्वीकार
सदर सीओ अनिल कुमार राय ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की सर्विलांस टीम और स्वाट टीम काफी दिनों से सक्रिय थी। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.