पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंदौली में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर जिले के नौगढ़ पहुंची। उन्होंने नौगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से उनका स्वागत किया।
राज्यपाल ने किया अवलोकन
राज्यपाल ने परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया। वहीं अफसरों से विभागीय योजनाओं के संचालन के बारे में जानकारी ली। पात्रों को लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया। राज्यपाल ने अतिपिछड़े जिले में विकास की प्रगति देखने के मकसद से अपने दौरे के लिए जिले के अति पिछड़े नौगढ़ इलाके को चुना।
योजनाओं के बारे में ली जानकारी
राज्यपाल का हेलीकाप्टर नौगढ़ कस्बा में उतरा। यहां से कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां विभिन्न विभागों की ओर से लगाए स्टाल का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के संचालन के बारे में जानकारी ली। बोलीं, चंदौली की पहचान कृषि से है। इसलिए कृषि को बढ़ावा देने के लिए नए प्रयास होने चाहिए।
कार्यक्रम में भाग लेंगी राज्यपाल
राज्यपाल दोपहर तीन बजे तक रहेंगी। चंद्रकांता वनविश्राम गृह में लंच व विश्राम के बाद कार से अमदहा चरनपुर गांव जाएंगी। यहां स्कूल व आंगनबाड़ी का अवलोकन करने के साथ ही यहां आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगी। तीन बजे उनका हेलीकाप्टर सोनभद्र के लिए रवाना होगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.