पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंदौली में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर जिले के नौगढ़ में आएंगी। वह लगभग साढ़े चार घंटे यहां बीताएंगी। नौगढ़ सीएचसी, अमदहा आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूल का भ्रमण करेंगी। वहीं चंद्रकांता वन विश्राम गृह भी जाएंगी। राज्यपाल के आगमन को लेकर तैयारी को अंतिम रूप देने में जिला प्रशासन के अफसरों ने पूरी ताकत झोक दी है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाएंगी राज्यपाल
जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रोटोकाल के अनुसार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का हेलीकाप्टर सुबह 10:40 बजे नौगढ़ में बने हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से राज्यपाल कार के द्वारा नौगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाएंगी। यहां राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर लगाए गए स्टाल का अवलोकन करेंगी। वहीं लाभार्थियों को वनपत्र का वितरण करेंगी। इसके बाद आंगनबाड़ी के कार्यक्रम में भाग लेंगी।
रेड क्रास किट का वितरण करेंगी
आदिवासी लाभार्थियों में रेड क्रास किट का वितरण करेंगी। राज्यपाल यहां से कार से चंद्रकांता गेस्ट हाउस जाएंगी। यहां लंच करने के बाद 2:05 बजे कार से अमदहा चरनपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक स्कूल जाएंगी। 2:40 बजे मंझगाई स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचेंगी। राज्यपाल जिले में लगभग साढ़े चार घंटे बीताने के बाद दोपहर 3:20 बजे नौगढ़ हेलीपैड से सोनभद्र के लिए रवाना होंगी।
केवीके और माटीगांव का कार्यक्रम निरस्त
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के द्वारा जिला मुख्यालय स्थित केविके( कृषि विज्ञान केंद्र) का निरीक्षण करने की तैयार की सूचना मिली थी। इसको लेकर अफसरों ने केवीके के रंग रोगन और सजाने संवारने के काम को पूरा कराया। लेकिन बाद में अचानक किसी कारणवश कार्यक्रम निरस्त हो गया। वहीं माटीगांव के प्राचीन शिवमंदिर परिसर राज्यपाल के आगमन की सूचना को लेकर ग्रामीण इलाके लोग भी उत्साहित थे। कार्यक्रम के निरस्त होने की सूचना के बाद लोगों के चेहरे पर मायूसी दिख रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.