पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंदौली जिला मुख्यालय पर रविवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संगठन सहित सभी व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पीडीडीयू नगर(मुगलसराय) के पटरी व्यापारियों की समस्याओं को लेकर संगठन जल्द मोर्चा खोलेगा। इसके लिए शासन और प्रशासन को ज्ञापन देकर मामले से अवगत कराया जाएगा।
अफसरों की तानाशाही से पीड़ित
जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में व्यापारियों की एकजुटता अति आवश्यक है। संगठन के माध्यम से ही व्यापारिक समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए जिले के सभी कस्बा में संगठन को सक्रिय किया जाएगा औए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। कहा कि व्यापारी समाज आज भी अफसरों की तानाशाही से पीड़ित है। अफसर जांच के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न करते हैं।
व्यापारियों को अपनी आवाज बुलंद करनी होगी
मुगलसराय के पटरी व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के नाम पर प्रताड़ित किया जाता है। इन सभी मांगों को लेकर संगठन जल्द ही अफसरों से मिलकर वार्ता करेगा। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को निदान के लिए अफसरों से विकल्प निकालने के लिए वार्ता की जाएगी। कहा कि व्यापारियों को अपनी आवाज बुलंद करने के लिए हमेशा एकजुट रहना होगा। तभी हम अपनी बात को मजबूती से रख सकेंगे।
ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान राजकुमार गुप्ता, हफिजू रहमान, रामदेव साह, महेंद्र सेठ, मनोज सिंह, शशिप्रकाश गाँधी, पवन सेठ, सुदामा जायसवाल, कौशल रस्तोगी, सुरेन्द्र केशरी, पवन सिंह आदि व्यापारी मौजूद रहे। संचालन विद्यासागर गुप्ता ने किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.