पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंदौली में किसान मंच ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय विश्वनाथ प्रताप सिंह की जयंती को धूमधाम से मनाया। लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। गोष्ठी कर उनके पद् चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से श्रीराम यादव व केशव राजभर ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
पूर्व प्राचार्य नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्वर्गीय विश्वनाथ प्रताप सिंह ने मंडल आयोग लागू करके सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में पिछड़ी व दलितों को पहचान दिलाई वह सराहनीय कार्य है। उनके पद् चिन्हों पर चलना ही हम सभी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।
गरीबों के लिए कुर्सी तक कुर्बान कर दिया
पूर्व जिला भूमि संरक्षण अधिकारी इंजीनियर राम केश सिंह यादव ने कहा कि स्वर्गीय विश्वनाथ प्रताप सिंह राजा परिवार के होने के बाद भी गरीबों और दलितों की रहनुमाई की। यह समाज के लिए सबसे बड़ी बात है। गरीबों, दलितों, शोसितो और वंचितों के लिए उन्होंने अपनी कुर्सी तक कुर्बान कर दिया। इससे साफ जाहिर होता है कि उनकी सोच हमेशा गरीब तबके के लोगों को ऊपर उठाने की रही है। हम सभी को यह संकल्प लेने की जरूरत है कि उनके पद चिन्हों पर चलकर समाज को आगे बढ़ाएं।
हमेशा गरीबों के अधिकार के लिए आवाज बुलंद की
सियाराम चौहान ने कहा कि आज ही के दिन इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लागू किया था। आज उस मसीहा का जन्मदिन है जो हमेशा जुल्म और गरीबों के अधिकार के लिए आवाज बुलंद कर लड़ाई लड़ी है। इस दौरान मुरलीधर सिंह, नंदकिशोर सिंह, इंद्रजीत शर्मा, दीनानाथ श्रीवास्तव, अजय राय, जोखू सिद्धकी, तिलकधारी बिंद, श्रवण यादव हरिदास यादव, कैलाश यादव आदि उपस्थित है। अध्यक्षता इंजीनियर रामकेश सिंह यादव व संचालन सूर्यनाथ सिंह ने किया।वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय कृषक दल के अध्यक्ष महेंद्र यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की जयंती मनाई और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.