पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चंदौली...सपा के नेता ने फाड़े अपनी पार्टी के पोस्टर:बड़े नेताओं के फोटो हटाने का लगाया आरोप, कहा- 2022 चुनाव से पहले पार्टी खत्म करले गुटबाजी

चंदौली2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सपा नेता ने फाड़े अपनी ही पार्टी के पोस्टर। - Money Bhaskar
सपा नेता ने फाड़े अपनी ही पार्टी के पोस्टर।

चंदौली में समाजवादी पार्टी के एक नेता ने अपने नेताओं के पोस्टर फाड़ दिए। उन्होंने मंगलवार को उन लोगों के पोस्टर हटा दिए जो आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने वाले हैं।

सैयदराजा विधानसभा में हो रही गुटबाजी और पोस्टरों पर से जनपद के शीर्ष नेता जैसे राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, विधायक प्रभुनारायण यादव और अन्य नेताओं का फोटो न होने से नाराज सैयदराजा विधानसभा अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष नैमुल हक खान ने थाना चौराहा धानापुर पर लगे पार्टी के शुभकामना पोस्टर को फाड़ दिया।

कार्यकर्ता को नहीं मिल रहा सम्मान

मामले में उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को इस बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए हम लोग जी जान से लगे हुए हैं। पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता लगातार मेहनत कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग अपने स्वार्थ को पूरा करने में लगे हुए हैं। यहां तक कि चौराहों पर पोस्टर लटका कर गुटबाजी को भी प्रदर्शित कर रहे हैं। जो मेरे जैसे कार्यकर्ता को बर्दाश्त नहीं है।

ऐसे तो चुनाव जीतना हो जाएगा असम्भव

उन्होंने पार्टी के जिम्मेदार नेताओं से चुनाव से पूर्व गुटबाजी समाप्त कर 2022 में एकजुट होकर चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। चंदौली में समाजवादी पार्टी में विवाद चल रहा है।

टिकट के चक्कर में नेता एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं कर रहे हैं। पोस्टर और बैनर पर एक दूसरे की फोटो गायब कर के खुद को वरिष्ठ बता रहे हैं। अगर यही हालात रहे तो आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को चंदौली में चुनाव जीतना सम्भव नहीं होगा।

खबरें और भी हैं...