पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंदौली के चकिया विकास खण्ड के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की गुरुवार को ब्लाक सभागार में बैठक हुई। जिसमें चकिया विकास खण्ड के ग्राम सभा लोह पुरवा की क्षेत्र पंचायत सदस्य संजू पटेल को चकिया क्षेत्र पंचायत संघ का अध्यक्ष चुनी गई। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजू पटेल क्षेत्र में विकास की गति को धार देने के लिए कहा।
विकास की गति को धार देने के लिए हर संभव प्रयास
क्षेत्र पंचायत संघ की अध्यक्ष चुने जाने पर संजू पटेल ने संगठन को मजबूती देने और बीडीसी की समस्या को लेकर संघर्ष करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत संघ अध्यक्ष संजू पटेल ने कहा की विकास खण्ड चकिया के अंतर्गत आने वाले समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य साथियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ क्षेत्र में विकास की गति को धार देने के लिए हर संभव प्रयास करूंगी।
विकास में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की भूमिका अहम
ग्रामीण क्षेत्र के विकास में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की भूमिका बहुत ही काफी अहम होती है। चकिया विकासखंड में 88 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं जो क्षेत्र के विकास में गांव के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। जिससे कि गांव का विकास होता है। उनकी समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाकर उनका निदान कराया जाएगा। गांव के विकास के लिए उनकी हर सम्भव मदद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने-अपने गांवों के विकास के लिए प्रयास कर रहे है। जिससे गांवों का विकास हो सके।
इस दौरान सरिता देवी, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, फूलचंद पाल, प्रियंका देवी, शारदा देवी, बबलू साहनी, शालू जायसवाल, कुसुम देवी, सोहन, रामा समेत तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.