पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमृतपुर में मंगलवार को भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की पांचवीं मासिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक के संयोजक रामसेवक, रामचंद्र , रामजन्म यादव थे। इस दौरान बैठक में मौजूद लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
आयोजन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन सचिव रवि प्रकाश तथा विशिष्ट अतिथि जिला महासचिव अरूण कुमार पाठक रहे। इस दौरान जिला प्रभारी शैलेश कुमार यादव, प्रदेश प्रमुख आयुष कुमार पाठक, जिला अध्यक्ष नवाब पांडे, जिला कार्यक्रम सचिव अनुपम कुमार सिंह ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
अपराध को कम करने के लिए पुलिस का करें सहयोग
राष्ट्रीय संगठन सचिव रवि प्रकाश ने का कि नौगढ़ नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। किसी भी विषम परिस्थिति में आप लोग सिर्फ पुलिस का सहारा लें। अपराध को रोकने के लिए पुलिस का सहयोग करें। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों के लिए तमाम हेल्पलाइन जारी किया है। इन सभी हेल्पलाइनों की जानकारी दी गई। कहा कि अपने अधिकारियों को हमेशा जानना चाहिए। कहा कि हमारे संविधान ने हमें समता, शिक्षा और धार्मिक जैसे महत्वपूर्ण अधिकार दिए हैं। जो हमे गर्व से सिर ऊंचा करके जीना सिखाते हैं, इसलिए कभी भी किसी के दबाव में न रहें।
वहीं, जंगलों की कटौती को लेकर चिंता जाहिर की गई। जिसके बाद लोगों से पौधरोपण के लिए अपील किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सभी लोग एक एक पौधा लगाएं। ंतब जाकर पर्यावरण की सुरक्षा हो पाएगी। क्योंकि यह मुहिम सभी मनुष्य का है। सभी से कहा गया कि हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।
उनके मानवाधिकार की रक्षा कीजिए। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण करने के लिए जागरूक किया गया। बैठक में अरूण कुमार, प्रदीप कुमार शर्मा, अखिलेश, प्रेमगिरी नागा, लालबहादुर यादव, कृष्ण कुमार, राहुल मेहनी, संजय रस्तोगी, चंद्रिका यादव और गांव के संभ्रांत नागरिक एवं समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन आयुष कुमार पाठक ने किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.