पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबुलंदशहर में बुधवार सुबह जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए धरना दिया। दरअसल मंगलवार रात को किसान नेताओं ने कलेक्ट्रेट के गेट पर धरना प्रर्दशन किया था। देर रात किसानों ने कलेक्ट्रेट के गेट चूल्हा जलाकर खाना बनाया था और सड़क पर बैठकर खाया था। जिला अस्पताल में एक महिला पेशेंट के साथ अल्ट्रासाउंड करने के दौरान डॉक्टर ने अभद्रता की थी। साथ ही महिला पेशेंट ने डॉक्टर पर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया था। जिसके बाद किसानों ने जिला अस्पताल में सरकारी डॉक्टरों पर गरीबों के साथ बदसलुकी और अवैध वसूली का आरोप लगाकर धरना प्रदर्शन किया था। किसानों ने सीएमओ और सीएमएस से आरोपी डॉक्टर को सस्पेंड करने की गुहार लगाई थी।
बढ़ाई जाए चिकित्सालयों की सुरक्षा
चिकित्सकों की हड़ताल की वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों ने मांग की है कि जिला चिकित्सालय में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए। चिकित्सकों का आरोप है कि चिकित्सालय में आकर कोई भी चिकित्सकों से बदतमीजी कर लेता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.