पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबुलंदशहर में पुलिस ने एक शातिर गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह जंगल में अपने दो साथियों के साथ गोवंश काट रहा था। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर दी। जिसे देखकर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। अन्य दो भागने में कामयाब रहे हैं। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में गोकशी के उपकरण व मीट बरामद किया है।
कब्रिस्तान के पीछे जंगल में कर रहे थे गोकशी
जिले के थाना अगौता पुलिस क्षेत्र में गुरुवार की रात पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गांव जौलीगढ के कब्रिस्तान के पीछे जंगल में कुछ बदमाश गोकशी कर रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों की घेराबंदी की। तभी बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे।
फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस कर रही कॉम्बिंग
जिसके बाद पुलिस टीम की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसे कुछ दूरी पर ही पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश की शिनाख्त कुख्यात गौतस्तर असगर निवासी गांव मालागढ़ थाना अगौता के रूप में हुई है। असगर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
दोनों साथियों के साथ मिलकर कई घटनाओं को दिया है अंजाम
असगर शातिर किस्म का गोकश है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने फरार साथियों के साथ मिलकर गोकशी आदि की कई वारदातों को अंजाम दिया हैं। साथ ही पुलिस ने मौके से लगभग सवा क्विंतल मीट, गोकशी के उपकरण व अवैध असलाह बरामद किया है। थाना अगौता पर गोकशी व अन्य अपराधों के करीब आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.