पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बुलंदशहर में नवविवाहिता से गैंगरेप:जागरण से लौट रही थी, बाइक सवार तीन लोगों ने खेत में ले जाकर की दरिंदगी; एक आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश कर रही है। - Money Bhaskar
पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश कर रही है।

बुलंद शहर में नवविवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। वह जागरण से लौट रही थी तभी बाइक सवार तीन दबंग उसको खेत में खींच ले गए। इसके बाद तीनों ने दरिंगी कर भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो की तलाश की जा रही है।

बीबीनगर थानाक्षेत्र में नवविवाहिता अपने मायके में आई हुई थी। बुधवार शाम वह गांव में जागरण में गई थी। रात करीब 2 बजे वह पैदल घर लौट रही थी। इस दौरान गांव के बाइक सवार तीन दबंगों ने उसे रोक लिया। आरोपी उसे जबरन खेत में खींचकर ले गए। तीनों ने उसके साथ रेप किया। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने गुरुवार सुबह थाने पहुंचकर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल के लिए भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...