पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयूपी के बुलंदशहर जिले में 13 नवंबर की रात बर्थडे पार्टी में एक युवक ने अपने बड़े भाई व भाभी को गोलियों से भून दियाा। दोनों का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, घटनाक्रम खानपुर थाना क्षेत्र के खिदरपुर गांव का है। मोहित शर्मा के घर उनकी बेटी मानसी का बर्थडे कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान शराब पार्टी भी हुई। बताया जा रहा है कि मोहित शर्मा की छोटे भाई मूलचंद शर्मा से पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। ज्यादा विवाद बढ़ा तो मूलचंद पिस्टल निकाल लाया और बड़े भाई मोहित को गोली मार दी जो उसके हाथ में लगी। गोली की आवाज सुनकर मोहित की पत्नी पूजा शर्मा बीच-बचाव में आई तो आरोपी ने उनको भी गोलियां मार दी। पूजा को तीन गोली लगना बताया है।
सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी
खबर पाकर तत्काल खानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी मूलचंद को पिस्टल समेत गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों घायलों को बुलंदशहर जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है।
संपत्ति समेत रुपए भी मांग रहा था आरोपी
पुलिस के अनुसार, स्वर्गीय जौलीराम शर्मा के तीन बेटे हैं। तीनों को पैतृक संपत्ति का बंटवारा हो चुका है। लेकिन उनका एक बेटा मूलचंद संपत्ति के अलावा कुछ रुपए भी मांग रहा था। इसे लेकर भाइयों में पिछले कुछ दिनों से लगातार विवाद चल रहा था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.