पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के गांव जौलीगढ़ में एक बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी गई है। उसकी मां उसे घर पर अकेला छोड़कर बाजार गई हुई थी। वापस आकर देखा कि घर में उसकी लाश पड़ी हुई थी। किसी धारदार हथियार से उसकी गर्दन काट दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतका की मां ने बताया कि उसके पति से उसका तलाक हो चुका है। कई दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। उसने अपने मायके पक्ष के लोगों पर हत्या का शक जाहिर किया है। हालांकि, उसका परिवार और वह सभी एक ही गांव में रहते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शरीर पर कई जगह थे चोट के निशान
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव जोलीगढ़ निवासी शबनम उर्फ रानी अपनी बेटी सबा(7) के साथ गांव में रहती है। उसका अपने पति से 2014 में तलाक हो चुका है। रविवार सुबह 6 बजे शबनम किसी जरूरी काम से बुलंदशहर गई हुई थी। घर मे केवल उसकी बेटी सबा मौजूद थी। शाम करीब 5 बजे शबनम घर लौटी तो उसकी बेटी का लहूलुहान शव वहां पड़ा हुआ था। अज्ञात लोगों ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी थी। इसके अलावा भी शरीर पर धारदार हथियार से कई जगह चोट के निशान नजर आ रहे थे।
डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी पहुंची
हत्या की खबर मिलते ही पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर एसपी सिटी सुरेन्द्रनाथ तिवारी भी पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। डॉग स्क्वायड की मदद से हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश की गई। हालांकि, अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है।
पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
एसएसपी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही पीड़िता द्वारा अपने मायके पक्ष के दो लोग व एक अन्य पर हत्या की आशंका जताई गई है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.