पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबुलंदशहर ब्रिटिश उच्चायोग ने आइको ग्लोबल के साथ मिलकर विश्व का सबसे बड़ा मिशन प्लैटिनम शुरू किया है। जिसमें बुलंदशहर के लगभग 2000 छात्र ब्रिटिश युवाओं के साथ वैश्विक स्तर खगोल विज्ञान का अध्ययन करेंगे। इसमें उनको आकाश गंगा के विषय में शोध व ज्ञान अर्जित करने का मौका मिलेगा।
बेहतर शिक्षा प्रदान करने की कवायद
विश्व पटल पर बुलंदशहर की ओर से इस कीर्तिमान को स्थापित करने का सारा श्रेय जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी बुलंदशहर को जाता है। जिन्होंने प्रदेश में हाल ही में सबसे ज़्यादा खगोल प्रयोगशाला खोलने का भी इतिहास रचा था। योगी सरकार में प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिला है। गांव-गांव तक प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को तकनिकी से जोड़ने और उन्हें बेहतर शिक्षा प्रदान करने की कवायद चल रही है।
बुलंदशहर ने रचा कीर्तिमान
बुलंदशहर जिला प्रशासन ने शिक्षा सुधार को लेकर एक ऐसा सराहनीय कदम उठाया है, जिसने उत्तर प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। उत्तर प्रदेश देश का पहला जनपद हो गया है जहां 105 प्राथमिक विद्यालयों में खगोल विज्ञान प्रयोगशालाएं बनाई गई हैं। इन प्रयोगशालाओं के जरिए अब प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों के लिए भी अंतरिक्ष से जुड़े ज्ञान को अभिवर्धित करने का मौका होगा।
डीएम-सीडीओ की पहल लाई रंग बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडे के निर्देशन एवं बौद्धिक कौशल के फलस्वरूप जिला बुलंदशहर ने इस नए कीर्तिमान को स्थापित किया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.