पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबिजनौर में अमृत महोत्सव में पहुंचे युवा कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री उपेंद्र तिवारी।कहा की देश एवं प्रदेश पर शासकों का नहीं सेवकों का राज है। बिना भेदभाव के सेवाभाव के आधार पर राजधर्म निभाया है। देश एवं राष्ट्र को विकास की अंतिम सीमा तक ले जाने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं। स्वच्छता को जिम्मेदारी समझे बिना स्वच्छ और स्वस्थ भारत के निर्माण की परिकल्पना पूरी नहीं हो सकती है।
बिजनौर ने शौचालय को इज्जत घर का नाम दिया
जिले के विदुर कुटी स्थल पर आयोजित अमृत महोत्सव में पहुंचे उपेंद्र तिवारी ने कहा कि गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी अर्पित की जा सकती है। जब स्वच्छ भारत अभियान को उसकी मूल मंशा के अनुरूप संचालित किया जाए। पूर्ण गुणवत्ता के साथ उसे धरातल पर उतारा जाए। स्वच्छता ही वास्तव में स्वास्थ्य की कुंजी है। बिजनौर के लिए यह अति गौरव का मुकाम है कि महिलाओं के सम्मान और उनके स्वाभिमान की रक्षा के लिए निर्मित किए जाने वाले शौचालय को इज्जत घर शब्द दिया गया। इसका श्रेय जिला बिजनौर के नाम है। केंद्र एवं राज्य सरकार देश एवं प्रदेश की महिलाओं के विकास, सम्मान, शक्ति करण एवं उनको आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।
प्लास्टिक का प्रयोग न करने की लोगों से की अपील
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा महिलाओं, गरीबों, कमजोर वर्गां के आर्थिक उत्थान एवं सामाजिक विकास के लिए इससे पहले इतनी योजनाओं का संचालन नहीं किया गया। साथ ही गंगा तट पर जाकर प्लास्टिक मुक्त भारत निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत जनसामान्य के साथ प्लास्टिक सफाई अभियान में शामिल होकर प्लास्टिक की वस्तुओं को साफ किया। साथ ही आह्वान किया की गंगा के किनारे और उसके आसपास प्लास्टिक का प्रयोग न किया जाए ।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.