पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभदोही में गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ गया है। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के चलते नदी का पानी का स्तर बढ़कर 74.060 मीटर हो गया है। दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से बढ़ते जलस्तर से श्राद्ध स्थल डूब गया है। जिससे तर्पण करने आए लोगों को दिक्कत हो रही है।
पक्की सीढ़ी और वाल्मीकि आश्रम के पास करना होगा तर्पण
जिले के सीतामढ़ी में गंगा का पानी महर्षि वाल्मीकि के पक्की सीढ़ी के पास तक पहुंच गया है। जिसके चलते घाट का श्राद्ध स्थल डूब गया है। पानी अगर कम नहीं हुआ तो लोगों को तर्पण में दिक्कत होगी। आए हुए लोगों को पक्की सीढ़ी और वाल्मीकि आश्रम के पास तर्पण करना होगा।
टालना पड़ा साफ-सफाई का कार्यक्रम
रविवार को गंगा घाट की साफ सफाई का कार्यक्रम था। जिसे जलस्तर बढ़ा होने के चलते टाल दिया गया है। पितृ विसर्जन छह अक्टूबर को है। इस दिन हजारों की संख्या में लोग सीतामढ़ी गंगा घाट पर पहुंच सकते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.