पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभदोही जिले ग्राम विकास अधिकारियों ने पूर्व भाजपा ब्लाॉक प्रमुख के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। ग्राम विकास अधिकारियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा ब्लॉक प्रमुख के पति द्वारा विकास कार्यों के बजट में कमीशन मांगा जा रहा है। कमीशन न देने पर कपड़े उतार कर पीटने की धमकी दी जा रही है। मंगलवार देर शाम सभी ग्राम विकास अधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी।
जिलाधिकारी से की शिकायत
बता दें कि पूरा मामला भदोही ब्लॉक का है। यहां आए दिन कोई न कोई विवाद होता रहता है। वर्तमान भाजपा ब्लॉक प्रमुख प्रियंका सिंह के पति प्रशांत सिंह उर्फ चित्तू सिंह इससे पहले ब्लॉक प्रमुख थे। प्रशांत सिंह पर ग्राम विकास अधिकारियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार देर शाम ग्राम विकास अधिकारी कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी से मिलने के पहुंच गए।
कमीशन मांग रहे हैं भाजपा ब्लॉक प्रमुख पति
ग्राम विकास अधिकारियों ने प्रशांत सिंह के खिलाफ जिलाधिकारी को लिखित शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। ग्राम विकास अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान ब्लॉक प्रमुख पति प्रशांत सिंह बजट में कमीशन मांग रहे हैं। कमीशन न देने पर मारने-पीटने की खुलेआम धमकी तक दे रहे हैं। ग्राम विकास अधिकारियों का कहना है कि वह सब इस समय भय के माहौल में जी रहे हैं। उन लोगों के साथ कुछ भी हो सकता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.