पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंऔराई में शुक्रवार को उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार सिंह को किसानों ने नम आंखों से विदाई दी। पांच साल के अपने कार्यकाल में अरविंद किसानों के मसीहा के रूप में जाने गए। हर किसान उनके पास से समस्या निवारण को लेकर संतुष्ट होकर लौटता था। किसान यूनियन के अरुणेंद्र चौबे ने कहा कि ऐसा अधिकारी मिलना मुश्किल है, जो रात--दिन किसानों की सेवा में तत्पर रहता था।
काेरोना काल में भी 24 घंटे रहे डटे
डॉ रामेश्वर सिंह ने कहा उपनिदेशक बहुत ही सरल स्वभाव के थे। ऐसे अधिकारी का मिलना बहुत मुश्किल है, जिन्होंने कोरोना कॉल में भी अपने स्वास्थ्य की चिंता किए बिना 24 घंटे किसानों की सेवा की। किसानों की समस्याओं को वरीयता में रखते थे। जनपद में आने के बाद से जनपद का कोई ऐसा गांव नहीं होगा, जिस गांव में किसानों से उनका संपर्क ना हुआ होगा। विदाई समारोह में प्रमुख रूप से किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मल्लू राम बिंद, कृषक राम अकबाल तिवारी, कंधा गुरु, अनिल कुमार सिंह, इंद्रजीत मौर्य, राधेश्याम सिंह, अश्वनी कुमार पांडे आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.