पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंऔराई में चिकित्सक दिवस पर शिवन्या फाउंडेशन ने भारतीय सेना के डॉक्टर को सम्मानित किया। इस दौरान सदस्यों ने चिकित्सक को ईश्वर का श्वरूप बताया। उमापुर निवासी आशीष उपाध्याय भारतीय सेना में डॉक्टर के रूप में सेवा दे रहे हैं।
कोरोना में कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भाव से किया काम
आशीष उपाध्याय को शिव-पार्वती की प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंट किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल तिवारी ने कहा कि चिकित्सक को ईश्वर का रूप माना जाता है। कोरोना महामारी के समय उन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भाव से इसे सार्थक कर दिखाया है। कहा कि चिकित्सक का मनुष्य के जीवन में बहुत बड़ा योगदान है। जिसे भुलाया नहीं जा सकता है।
अमीरी और गरीबी को नजरअंदाज करते हुए चिकित्सकों को निःस्वार्थ भाव से इलाज करना चाहिए। शिवन्या फाउंडेशन ने चिकित्सकों के निस्वार्थ सेवा भाव से कार्य करने की सराहना की। शिवन्या फाउंडेशन संस्था के राष्ट्रीय सलाहकार योगेंद्र उपाध्याय, राष्ट्रीय सचिव रत्नेश दुबे, आलोक गिरी, अनिल उपाध्याय, मुकेश उपाध्याय, सुधीर पांडेय और सत्यम पांडेय आदि रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.