पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गाली और जान से मारने की धमकी दी। जिस समय यह घटना हुई महिला घर में अकेली थी। पति के वापस आने के बाद उसने इसकी जानकारी दी। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
3 दिन पहले किया था दुष्कर्म
पीड़ित महिला के अनुसार, 23 नवंबर की रात करीब 9 बजे गांव निवासी सरजू उसके घर में घुस आया। उस समय उसका पति बाहर गया हुआ था। उसे अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गाली और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की धमकी के डर से वह खामोश रही।
महिला के पति ने दर्ज कराया था मुकदमा
25 नवंबर को पति के वापस लौटने के बाद उसने अपने साथ हुए घटना की जानकारी दी। पत्नी के साथ हुए दुष्कर्म मामले की जानकारी बाद पति ने आरोपी के खिलाफ कलवारी थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कलवारी पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.