पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफरीदपुर में एक प्रतिष्ठित अखबार से जुड़े मीडिया कर्मी योगेश पांडेय का 12 वर्षीय बेटा अभिनव पांडेय सोमवार सुबह रामगंगा नदी में डूब गया। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया।
परिजनों के साथ गंगास्नान करने गया था बेटा
अभिनव परिजनों समेत बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान करने चौबारी घाट पर गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में कब चला गया, परिजनों को भी जानकारी नहीं हो पाई। सभी लोग बाहर निकल आये लेकिन जब अभिनव नहीं दिखा तो परिजनों को चिंता हुई।
उन्होंने खोजबीन शुरू की। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद गोताखोर की मदद ली गई। गोताखोर काफी देर तक उसे तलाशते रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका था। इधर, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
अभिनव फरीदपुर स्थित विनायक इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। यह सूचना जैसे ही नगर में पहुंची सभी चौबारी घाट की तरफ योगेश के बेटे का हाल जानने के लिए निकल पड़े।
बेटे के डूबने पर उठ रहे सवाल
बताया जा रहा है कि रामगंगा में अभी पानी भी कम है। बावजूद अभिनव कैसे डूब गया, किसी के समझ में नहीं आ रहा है। मामला सुभाषनगर थाना क्षेत्र का है। मौके पर सीओ सेकेंड आशीष, इंस्पेक्टर सुनील अहलावत भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान जारी है। गोताखोर लगे हुए हैं। जल्द ही अभिनव को ढूंढ निकाला जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.