पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंखाद और पोटाश के रेट क्या, मुझे नहीं मालूम...यह बातें कोई और कहे तो समझा जा सकता है, लेकिन भाजपा किसाना मोर्चा के प्रदेश मंत्री खुद ऐसा कहें तो चिंता की बात है। डिप्टी सीएम के दामाद और भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री ने दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान स्वीकार किया कि खाद और पोटोश महंगी हो गई है, लेकिन उसके सरकारी रेट की जानकारी नहीं है।
उन्होंने कहा कि जिनको पता है, आप उनके तथ्य नहीं मानेंगे। सिद्धार्थ अवस्थी ने भाजपा को किसानों का हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों पर केंद्रित है।
अखिलेश पर साधा निशाना
सिद्धार्थ अवस्थी ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव की सोच उनकी कुंठित मानसिकता को दर्शाता है। अखिलेश यादव का बयान उनकी ब्राह्मण विरोधी मानसिकता दर्शाता है। सिद्धार्थ ने कहा कि अखिलेश को मालूम होना चाहिए कि उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा उनसे शिक्षा, सामाजिकता और राजनीतिक संगठन सभी तरह से अव्वल हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.