पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबाराबंकी में छेड़छाड़ से परेशान महिला ने दो युवकों की चप्पलों से पिटाई कर दी। महिला ने युवकों को 29 चप्पलें मारी और उनके बाल नोचे। करीब 30 तक हंगामा चलता रहा। पिटाई के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मामला देवा कोतवाली क्षेत्र के इसरहना गांव का है।
बता दें, गांव में महिला की एक परचून की दुकान है। दोनों युवक बुधवार सुबह 8 बजे दुकान पर सामान लेने पहुंचे थे। महिला का कहना है कि दोनों ने उस पर भद्दे कमेंट किए। उन लोगों ने सामान मांगकर उसको अश्लील इशारे भी किए। जिसका उसने विरोध किया।
युवकों ने महिला से किया गाली गलौज
विरोध करने पर युवक गाली गलौज करने लगे। महिला ने शोर मचाया तो लोग मौके पर जमा हो गए। भीड़ देख युवकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। जिसके बाद गुस्साई महिला ने युवकों पर चप्पल बरसा दी।
महिला बोली- दिन भर चौराहे पर घूमते रहते हो दोनों
इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पहले दोनों युवकों पर चिल्ला रही है। उसके बाद कहती है कि, ‘तुम्हारी बहन-बेटी नहीं हैं क्या, तुम लोग यहां दिन भर चौराहे पर घूमते रहते हो, जैसे ये तुम्हारे खाला का घर हो।' उसके बाद उनकी पिटाई शुरू कर देती है।
आरोपियों को किया पुलिस के हवाले
दोनों युवकों को गांव के लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों ने शराब पी हुई थी। पुलिस ने उनके परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दे दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.