पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबाराबंकी जिले में विधानसभा क्षेत्र रामनगर में समाजवादी पार्टी महिला सभा की नगर अध्यक्ष नाजिया बानो द्वारा आयोजित महिला सभा की बैठक सम्पन्न हुई। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज मौर्य की अध्यक्षता में और शीतला बख्श सिंह के कुशल संचालन में मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने महिलाओं को संबोधित किया।
महिलाओं की समाजवादी पेंशन दोगुनी होगी
अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव की सरकार में तमाम योजनाएं संचालित की थी। प्रदेश में 2022 में सपा सरकार बनाएं, कन्या विद्या धन और महिलाओं की समाजवादी पेंशन दोगुनी होगी। गरीब परिवारों को मुफ्त भोजन, महिलाओं को समाजवादी लोहिया आवास और महिलाओं के सम्मान की पूरी गारंटी होगी।
सपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं
अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी का नारा है कि ‘रोटी-कपड़ा सस्ती होगी, दवा-पढ़ाई मुफ्त होगी’। समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। आप सभी लोग अपने-अपने मोहल्ले में घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को बताएं और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने में सहयोग करें।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.