पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबाराबंकी में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी मसौली के सपा ब्लॉक प्रमुख और उनके भाई की साढ़े पांच करोड़ रुपये कीमत की आटा मिल को कुर्क कर लिया गया। यहां पर अब प्रशासन ने अपना बोर्ड लगा दिया है। जांच में पाया गया था कि ब्लॉक प्रमुख की फ्लोर मिल मरघट की भूमि पर बनी है। जिसके बाद बाराबंकी पुलिस-प्रशासन ने यह कार्रवाई की।
जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह के आदेश पर सीओ नवीन सिंह और तहसीलदार चंद्रकात त्रिपाठी सफदरगंज और जैदपुर थाने की पुलिस के साथ सफदरगंज के पल्हरी स्थित मसौली के सपा ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद रईस आलम की आटा मिल पर पहुंचे। मुनादी कराने के बाद पुलिस व प्रशासन की टीम ने ब्लॉक प्रमुख और उनके भाई मो. आलम व शाह आलम की पांच करोड़ 55 लाख 85 हजार रुपये कीमत की फ्लोर मिल कुर्क कर अपना बोर्ड लगा दिया। मसौली के सपा ब्लॉक प्रमुख रईस और उनके गैंग पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही बचाव के प्रयास शुरू हो गए थे। मगर डीएम और एसपी की अपराधियों पर कार्रवाई के आगे ब्लॉक प्रमुख का रसूख काम नहीं आया।
दूसरों के भूमी पर कब्जा करता था ये गैंग
दरअसल सपा के ब्लॉक प्रमुख व उनके भाई पर सफदरगंज व नगर कोतवाली में चार मामले दर्ज है। इनका एक गिरोह था। जो करीब एक दशक से जालसाजी कर दूसरों की भूमि का बैनामा कराने का काम करता था। वहीं सार्वजनिक भूमि को व्यावसायिक रूप में प्रयोग करने किया जा रहा था। रसूखदार होने के कारण आमजन उनके खिलाफ शिकायत करने से डरते थे।
अपराध कार्यों से अर्जित की जाने वाले सम्पत्ति
बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि माफिया, तस्करों व भूमाफिया की अपराध कार्यों से अर्जित की जाने वाले सम्पत्ति कुर्क करने का अभियान लगातार जारी है। इसी के क्रम में मसौली के ब्लॉक प्रमुख की करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये की सम्पत्ति कुर्क की गई है। आगे भी ऐसे अपराध कार्यों से संपत्ति अर्जित करने वालों की सम्पत्ति कुर्क की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.