पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबाराबंकी के फतेहपुर में दहेज के लिए एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने जमकर प्रताड़ित किया। महिला जब पहली बार गर्भवती हुई तो पति ने उसके पेट पर लात मार दी, इससे बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई थी। इसके बावजूद ससुरालियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। दोबारा गर्भवती होने पर प्रसव के बाद पति ने इस तरह पिटाई की महिला का टांका टूट गया।
पति ने दिया तीन तलाक
महिला का आरोप है कि समझौता करके मायके वालों ने उसे दोबारा ससुराल भेज दिया। इसके बाद वह फिर से गर्भवती हुई, बच्चा पैदा होने के बाद फिर से ससुराल वालों ने उसे दहेज की खातिर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि पति ने उसे बुरी तरह पीटा, इससे पेट में लगा उसका टांका टूट गया। मारपीट के बाद महिला के पति ने उसे तीन तलाक भी दे दिया। अब पीड़ित महिला और उसका परिवार पुलिस प्रशासन और शासन से इंसाफ की गुहार लगा रहा है।
निकाह के बाद से लगातार हो रहा उत्पीड़न
मामला बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में स्थित ब्रह्मनी टोला के रहने वाले मोहम्मद जमील की बेटी से जुड़ा है। मोहम्मद जमील ने अपनी बेटी का निकाह बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बेलहरा कस्बे के लक्ष्मीपुर गांव के मोहम्मद इबरार से किया था। मोहम्मद जमील का आरोप है कि जब से बेटी का निकाह हुआ है उसका पति और ससुराल वाले उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.