पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और मीडिया चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी आज बांदा पहुंचे। 23 नवंबर को प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा यात्रा लेकर महोबा पहुंच रही हैं। यहां कांग्रेस पार्टी द्वारा एक बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता बुंदेलखंड के अलग-अलग जिलों में पहुंचकर दौरा कर रहे हैं।
ज्यादा से ज्यादा लोगों को रैली में लाने की बनाई रणनीति
साथ ही पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को रैली में लाने की रणनीति बनाई जा रही है, जिससे प्रियंका गांधी की इस रैली को ऐतिहासिक बनाया जा सके। बता दें कि आज बांदा पहुंचे अजय सिंह लालू ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी सरकार है।
किसान वरोधी है भाजपा सरकार
अजय सिंह लालू ने कहा कि किसान खाद के लिए परेशान हैं, पानी के लिए परेशान हैं और सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। लगातार महंगाई पर महंगाई बढ़ती जा रही है। बुंदेलखंड के किसानों को जिस तरह से परेशान किया जा रहा है, उससे आने वाले चुनाव में किसान इसका जवाब जरूर देंगे और कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों के साथ ही चुनाव में आ रही है। साथी इस बार कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और इस किसान विरोधी सरकार को किसान, आमजन उखाड़ फेकेंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.