पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअपना दल की नेता व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल शनिवार को बांदा पहुंची। अनुप्रिया ने विपक्ष की सरकार पर हमला बोला। उन्होंने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वो कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं को आरक्षण दें, बुंदेलखंड में भाजपा सरकार लगातार विकास कर रही है। यह सारी बातें उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्र नायक सरदार वल्लभभाई पटेल पर विपक्ष के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि एक ऐसा व्यक्ति जिसने 500 से अधिक रियासतों को मिलाकर भारत को एक अखंड देश बनाया, उसकी तुलना एक राष्ट्र को तोड़ने वाले व्यक्ति से करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
सीटों के बंटवारे की नहीं हुई बात
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हमारी पार्टी तीसरा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर लड़ रही है। सीटों के बंटवारे की बात अभी नहीं हुई है। आने वाले समय में यह भी क्लियर हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर एक बार फिर सरकार बनाएंगे। भाजपा ने डिफेंस कॉरिडोर समेत कई योजनाएं बुंदेलखंड को दी हैं। जिससे आने वाले समय में बुंदेलखंड के लोगों को लाभ होने वाला है।
पीएम के दौरे को लेकर लिया जायजा
अपना दल की नेता ने अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। नरैनी कस्बे में केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने विजय संकल्प रैली को भी संबोधित किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.