पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबांदा में रविवार को हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर मार दी। जिससे भाई-बहन की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पिकअप को कब्जे मे ले लिया है। उधर, हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया है। हादसा कमासिन थानाक्षेत्र के कठार साड़ी चौराहा के पास हुआ है।
कठार चौराहा के पास हुआ हादसा
खटान गांव के रहने वाला सोनू वर्मा (25) पुत्र धर्मपाल वर्मा बहन निराशा (32) पत्नी श्याम को बाइक से उसके ससुराल वीरा गांव जा रहा था। कठार चौराहा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे सोनू वर्मा और निराशा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे
उधर, सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। दोनों को कमासिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति श्याम ने बताया की उसके दो लड़का और दो लड़की हैं। जबकि सोनू की एक लड़की है
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.