पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले हा उसकी शादी फिक्स हुई थी। इसके बाद से वह गुमशुम रहती थी। हालांकि उसने कभी कुछ बताया भी नहीं।
पुलिस ने पूछताछ कर जानकारी जुटाई
मामला थाना क्षेत्र के पिंडारन गांव का है। अमरजीत यादव की बेटी खुशबू (18) बीती रात फंदे से झूल गई। बुधवार की सुबह कच्ची कोठरी की धन्नी में दुपट्टे से लटकते हुए शव मिला। परिजनों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए।
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच कर रही है।
कुछ कहा नहीं तो किसी ने ध्यान नहीं दिया
परिजनों ने बताया कि 27 जून को खुशबू का रिश्ता कमासिन में पक्का हुआ था। लड़का पक्ष के लोग घर आए थे। वह लोग खुशबू को पसंद कर गए थे। रिश्ता पक्का होने के पहले खुशबू को मोबाइल पर लड़के की फोटो दिखाई गई थी। फोटो देखने के बाद वह गुमसुम रहती थी। हालांकि उसने कभी कुछ कहा नहीं तो हम लोगों ने भी अधिक ध्यान नहीं दिया।
शायद हो सकता है कि वह इस रिश्ते से खुश नहीं थी और संकोच में कुछ बता भी नहीं सकी। इसीलिए ऐसा कदम उठाया हो। वह तीन बहनें और एक भाई था। इसमें दूसरे नंबर की थी। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में मातम छाया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.