पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबलरामपुर में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी आज बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जीत का मूलमंत्र देंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री एक जनसभा को संबोधित करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी किसी भी हाल में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। ऐसे में जिले में दूर-दराज के इलाकों में भी बीजेपी के बड़े नेता सरकार की उपलिब्धयों को गिना रहे हैं।
कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
बलरामपुर में आज केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भरने के लिए पहुंच रहे हैं। दरअसल, बलरामपुर जिले में कुल 4 विधानसभा सीटें हैं। यहां गैसड़ी विधानसभा सीट के तहत आने वाले पचपेड़वा क्षेत्र में आज लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
समस्याओं को भी सुनेंगे
यहां इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी शिरकत करेंगे। यहां पंकज चौधरी सभी विधानसभा सीटों के विधायकों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान क्षेत्र में आने वाली चुनावी समस्याओं से भी वाकिफ होंगे।
कुर्मी वोट पर भी फोकस
इसके साथ ही वह जिले की कुर्मी बिरादरी के वोटरों को रिझाने का मंत्र भी देंगे। पंकज चौधरी कुर्मी बिरादरी से आने वाले बड़े भाजपाई नेताओं में शुमार है। वह 5 बार से सांसद रह चुके हैं। उन्होंने पार्षद से लेकर केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय किया है। इस कारण से उनका अनुभव और प्लानिंग पार्टी की जीत के लिए महत्वपूर्ण है। बलरामपुर सदर विधानसभा सीट से विधायक पलटूराम को अभी हाल ही में सैनिक कल्याण एवं होमगार्ड मंत्री बनाया गया है। राज्यमंत्री पलटूराम भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वह पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
एमवाईके समीकरण है खास
गैसड़ी विधानसभा सीट से शैलेश सिंह शैलू भाजपा विधायक हैं और गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम, यादव व कुर्मी समीकरण अहम है। यही वह बिरादरियां हैं, जो नेताओं को सदन तक पहुंचाती हैं। आंकड़ों के मुताबिक बलरामपुर जिले में हर विधानसभा क्षेत्र में तकरीबन 20 से 25 हजार कुर्मी वोटर है। इनमें से सबसे ज्यादा कुर्मी वोटर उतरौला विधानसभा में है, जिनकी संख्या 50 हजार से ऊपर मानी जाती है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.