पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को निजी नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और हॉस्पिटल के सामने शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग की। हॉस्पिटल के बाहर हंगामा होता देख डॉक्टर और स्टाफ फरार हो गए।
कल महिला को अस्पताल में कराया गया था भर्ती
बता दें कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नगहर गांव निवासी प्रियंका देवी (25) पत्नी राकेश राम गर्भवती थी। रविवार को दिन में प्रियंका के पेट में दर्द होने लगा। प्रियंका के पिता मन्नू राम ने देर शाम उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रियंका को ऑपरेशन के बाद रविवार की रात बेटी पैदा हुई। बेटी पैदा होने के कुछ घंटे बाद प्रियंका देवी की हालत गंभीर होने लगी। सोमवार दोपहर में प्रियंका की हालत काफी ज्यादा खराब हो गई।
हॉस्पिटल के सामने किया प्रदर्शन
नर्सिंग होम का स्टाफ तबीयत गंभीर होने की बात बताकर प्रियंका को मऊ लेकर चला गया। जब मऊ के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया तो एंबुलेंस में शव रखकर वापस रसड़ा भेज दिया और रास्ते से ही डॉक्टर व स्टाफ फरार हो गए। प्रियंका के परिवार के लोग उसका शव लेकर निजी नर्सिंग होम पहुंचे। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और हॉस्पिटल के सामने शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.