पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसमाजिक परिवर्तन यात्रा लेकर प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव शुक्रवार को बलिया पहुंचे। इस दौरान हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। कार्यकर्ताओं ने शिवपाल यादव को सिक्कों से तौला। प्रसपा के महासचिव नीरज सिंह गुड्डू ने बताया कि ये सिक्के कार्यकर्ताओं के घर से आए हैं।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का फेफना विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। प्रसपा की यात्रा में कार्यकर्ता उत्साह और जोश से लबरेज दिखाई दिए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.