पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबलिया में शादी से लौट रही युवती ने दबंगों ने छेड़खानी की। भाई ने विरोध किया तो उसे पीट दिया। साथ ही उसकी बाइक भी तोड़ दी। आसपास के लोगों के आने पर दबंग भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि युवती बुआ की लड़की की शादी में बांसडीह थानाक्षेत्र के गांव में आई थी। सोमवार को वह बुआ के लड़के के साथ बाइक से वापस अपने गांव जा रही थी। जैसे ही दोनों बाजार पहुंचे तो कुछ युवकों ने उनकाे रास्ता रोक लिया।
दबंगों ने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसके भाई ने विरोध किया उसे पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पर युवती को भी पीटा। साथ ही बाइक को छतिग्रस्त कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो दबंग फरार हो गए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.