पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबलिया में खेजुरी थाना क्षेत्र के कसमापुर गांव में बारात के दौरान डांस को लेकर विवाद हो गया। विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। दबंगों ने न सिर्फ बेटे बल्कि बचाव में आए पिता को भी पीट दिया।
घायल पिता-पुत्र को सीएचसी सिकन्दरपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने पुत्र को मृत घोषित करने के साथ ही पिता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने 6 नामजद के अलावा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
लाठी-डंडों से कर दी पिटाई
कसमापुर गांव निवासी मिठ्ठू राम ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि मंगलवार को मेरे पड़ोसी बीरबल राम की बेटी की शादी थी। बारात में बज रहे डीजे पर और बार डांसर के साथ नाचने को लेकर मनियर थाना क्षेत्र के चंदायर निवासी अर्जुन और बारातियों के बीच विवाद हो गया।
इसी बीच संजय और विजय आकर पूछने लगे कि क्या हुआ है। जिस पर संतोष कुमार राम ने विवाद के बारे में जानकारी दी। इससे नाराज अर्जुन, दिवाकर, सुधाकर, मिन्टू, मनीष और संतोष के साथ अन्य लोगों ने मिलकर लाठी-डंडे से संतोष की पिटाई शुरू कर दी।
पुलिस कर रही मामले की जांच
बचाव में संतोष के पिता मिठ्ठू राम आए तो हमलावर उन पर भी टूट पड़े। इससे पिता-पुत्र घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष खेजुरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.