पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबलिया के पूर्व भाजपा विधायक और उत्तर प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य राम इकबाल सिंह ने सीएम योगी आदित्य नाथ को लेकर विवादित बयान दिया है। राम इकबाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री योगी साधु होकर शराब बेचता है, तो वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार गृहस्थ होकर शराब बंद किया है।
पूर्व विधायक ने यूपी की तुलना बिहार से करते हुए कहा यूपी से बिहार की सड़कें,और बीजली अच्छी है। यूपी के बच्चे पटना में कोचिंग करने जा रहे है। देश में 11 परसेंट लोग की पैसे वाले हुए मगर सरकार 85 परसेंट लोगो को मुफ्त राशन बांट रही है। यानी सरकार के आंकड़े गलत हैं और गरीब ज्यादा है।
दरसल, भाजपा के पूर्व विधायक व वर्तमान प्रदेश कोर कमेटी सदस्य ने अपने पिता की श्रद्धांजली सभा को संबोधित करते हुए ये विवादित बातें कही हैं।
ओम प्रकाश राजभर को असली नेता
भाजपा नेता ने कहा मैं वह नेता नही जो पेट्रोल यानी तेजाब को अमृत कहूं। अमृत वो कहे जो सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। पूर्व विधायक ने कहा मैं योगी से ज्यादा योग्य हूं अगर उनके जगह मुझे मुख्यमंत्री बना दें तो देखिये वह योगी जी फिर नाराज होकर साधु बन जाएंगे। पूर्व विधायक ने ओमप्रकाश राजभर को राजभरों का असली नेता बताया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.