पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबेल्थरा रोड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पतंजलि योग समिति की ओर से रामलीला मैदान पर शिविर लगाया गया। एसडीएम के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। योग प्रशिक्षक रामजी तिवारी, गायत्री शर्मा व मार्कण्डेय शर्मा ने योगाभ्यास कराया।
सुबह भ्रमण करने से शरीर रहता है स्वस्थ और कांतिमय
रामजी तिवारी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क होता है। यदि शरीर अनेक प्रकार की बीमारियों से ग्रसित है, तो मस्तिष्क भी मंद एवं बीमार होता है। जिस प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भोजन अति आवश्यक होता है, उसी प्रकार व्यायाम की भी आवश्यकता होती है। कहा कि केवल संतुलित भोजन लेने से ही शरीर में स्फूर्ति और ताज़गी रहती है। व्यायाम करने से शरीर चुस्त रहता है। कहा कि इसका एक रूप नाड़ी शोधन भी है। कहा व्यायाम नाना प्रकार होते हैं। इसका एक रूप प्रातकाल भ्रमण भी है। सुबह भ्रमण करने से शरीर स्वस्थ एवं कांतिमय बना रहता है।
तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में याेग सहायक
इस अवसर पर योग प्रशिक्षक गायत्री शर्मा व मार्कण्डेय शर्मा ने लोगों को कपालभाति, सूर्य नमस्कार और अनुलोम विलोम कराया। प्रशिक्षक द्वय ने कहा कि मन को शांत करने के लिए योग शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है। योग शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने लोगों को स्वस्थ व उर्जावान रहने के लिए रोज सुबह योग करने की सलाह दी।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, ईओ ब्रजेश कुमार गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र कुमार गुप्त, अरुण कुमार गुप्ता, अमरनाथ सिंह, विनोद जायसवाल, धन्नजय गुप्ता, अजय जायसवाल, सतीश कुमार गुप्ता, विक्की गुप्ता, आनन्द गुप्ता, देवी लाल और मृत्युंजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे। पतंजलि योग समिति के संतोष शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.