पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबैरिया के मठयोगेन्द्र गिरी चट्टी के पास एनएच 31 पर बिहार के छपरा से बारात में शामिल होकर लौट रहे बारितयों की स्कार्पियों शुक्रवार तड़के पिकअप को बचाने में बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में स्कार्पियो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
बैरिया की तरफ से आ रही थी पिकअप
बैरिया थाना क्षेत्र के चकिया गांव से बिहार के मदनपुर छपरा बारात गई थी। बारात में स्कॉर्पियो से लोग शामिल होने गए थे। बारात से वापस आते समय शुक्रवार सुबह मठ योगेन्द्र गिरी चट्टी के निकट बैरिया की तरफ से आ रही पिकअप से बचने के प्रयास में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बिजली के पोल से टकरा गई।
दुर्घटना में ये लोग हुए घायल
हादसे में चकिया निवासी दिलीप सिंह 65 वर्ष, अमन कुमार सिंह 20 वर्ष, राजवंत सिंह 65 वर्ष, राम बहादुर पासवान 45 वर्ष, परमेश्वर सिंह 45 वर्ष, स्कॉर्पियो चालक प्रिंस ठाकुर निवासी सूर्यभानपुर थाना दोकटी घायल हो गये। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य सोनबरसा पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा था। वहीं पुलिस ने हादसे के बाद परिजनों को सूचना दे दी है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.