पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपयागपुर तहसील क्षेत्र के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में परिवार में आपस में विवाद के बाद मां बेटा लापता हो गए थे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की। तीन दिन बाद महिला व उसका पुत्र बरामद कर लिए गए हैं। उन्हें समझा बुझाकर कर घर भेज दिया गया है।
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का 10 मई को उसके परिवार में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। महिला अपने पुत्र को साथ में लेकर कहीं चली गई। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारी समेत आसपास खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। उसके बाद महिला के पति ने पत्नी व बेटे के गायब होने की तहरीर पुलिस को दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू किया।
पुलिस टीम का किया गया गठन
महिला व उसके पुत्र की खोजबीन के लिए वरिष्ठ उप निरीक्षक कैसर खां के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि टीम ने पड़ताल करने के बाद महिला व उसके पुत्र को बरामद कर लिया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सावन सिंह, आरक्षी अनिल चौरसिया व प्रतिक्षा मिश्रा भी शामिल रहे।
समझा-बुझाकर भेजा गया घर
वरिष्ठ उप निरीक्षक ने बताया कि महिला का उसके परिवार में कहासुनी हो गई थी, इससे नाराज होकर वह घर से चली गई। उसे समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया है। तीन दिन के अंदर महिला व उसके पुत्र को बरामद कर लिया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.