पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसामुदायिक स्वास्थ्य के पयागपुर में 20 बेड के नए वार्ड का निर्माण कराया जाएगा। पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने वार्ड निर्माण का शिलान्यास किया। इसके साथ ही अस्पताल में बनाए गए आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी किया गया। अस्पताल में सुविधाएं बढ़ने से मरीजों को इलाज में राहत मिलेगी।
कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह व विधायक सुभाष त्रिपाठी के प्रयास से पयागपुर सीएचसी में सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन के बाद वार्ड का शिलान्यास किया गया। विधायक ने बताया कि सीएचसी को कोविड हॉस्पिटल में मिलने वाली सुविधाएं पहले से ही मिल रही हैं। यहां 20 बेड के वार्ड निर्माण का कार्य शुरू हुआ है। उन्होंने वादा किया कि पयागपुर सीएचसी में 100 बेड के अस्पताल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
हर घंटे मिलेगी 2700 लीटर ऑक्सीजन
सीएमओ डॉ.सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि पयागपुर सीएचसी में बनाए गए आक्सीजन प्लांट से 2700 लीटर प्रति घंटे आक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। इससे गंभीर मरीजों का समय से इलाज हो सकेगा। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
यह लोग रहे मौजूद
शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा उमाशंकर तिवारी, कमलेश सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास सोनी, डॉ.मृत्युंजय पाठक, आनंद बिहारी शुक्ल, अनुपम शुक्ल, अजीत शुक्ला, किंचू मिश्रा , दुर्गेश सिंह, दानेंद्र शर्मा, कपीश सिंह,विपिन शाही, कमलेश पासवान विरला पंडित, संतोष त्रिपाठी, राज कुमार वैश्य,लल्ला वैश्य, ददऊ शुक्ल, अजय सिंह, कृष्ण कुमार तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.