पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपयागपुर पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश किया है। अपने पुत्रों की उपेक्षा से आजिज होकर थाने पहुंची महिला की पुलिस ने सिर्फ मदद की, बल्कि अंगवस्त्र समेत अन्य सामग्री भी भेंट किया। पुलिस के इस आचरण की चर्चा क्षेत्र में तेजी से फ़ैल रही है। दरअसल, मामला यह है कि पयागपुर थाना क्षेत्र के धमसी डिहवा नारायनपुर निवासी ननकाना (80) पत्नी कृपाराम अपने बेटों की उपेक्षा से परेशान थीं। बीमारी की हालत में भी पुत्रों ने मुंह मोड़ लिया। इसकी शिकायत लेकर वह गुरुवार को थाने पहुंच गईं।
पुत्रों को लगाई फटकार
थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि बुजुर्ग महिला की शिकायत सुनने के बाद उनके पुत्रों को थाने बुलाया गया। उसके बाद उन्हें कर्तव्यों का बोध कराकर फटकार लगाई। उन्हें मां की उचित देखभाल करने की नसीहत दिया गया।
अंगवस्त्र व अन्य सामग्री देकर की मदद
थानाध्यक्ष ने बुजुर्ग महिला को वस्त्र,फल व अन्य सामग्री सौंपी। उसके बाद उन्हें उनके घर तक सकुशल पहुंचाया। पुलिस के इस मानवीय चेहरे की जानकारी क्षेत्र में तेजी लाएं फैली। क्षेत्र के रवींद्र कुमार, संदीप शुक्ला, अजय कुमार , पंकज मिश्रा, दीपक सिंह ने बताया कि पुलिस का कार्य सराहनीय है। इससे पुलिस के प्रति अच्छी मानसिकता विकसित होगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.