पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबहराइच में थाना सुजौली क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा के मजरा वनग्राम कैलाश नगर ढकिया में दोपहर करीब 12 बजे एक युवक खेत में धान की फसल काटने गया था। तभी जंगल से निकल कर आए तेंदुए ने कृष्णा 19(साल) पर हमला कर दिया। तभी बचाव के लिए आए साथी राहुल (20 साल) को भी तेंदुए ने घायल कर दिया। युवकों ने जान बचाने के लिए तेंदुए से करीब 10 मिनट तक संघर्ष किया। उसके बाद तेंदुआ युवकों को छोड़कर गांव की ओर चला गया।
झाड़ी में छिप गया था तेंदुआ
तेंदुए ने बेलहन पुरवा निवासी राम सरन 45 (साल) पर हमला कर दिया। हमले के बाद तेंदुआ गांव में झाड़ियों में ही छिप गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम भी पंहुची। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही थी कि तभी तेंदुआ झाड़ियों से निकलकर भीड़ की ओर आ गया। इस दौरान वन कर्मी विनोद कुमार को तेंदुए ने घायल कर दिया।
ग्रामीणों ने डंडों से किया हमला
जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ लाठी और डंडों के साथ तेंदुए की ओर दौड़ पड़ी। तेंदुआ जान बचाते हुए जंगल की ओर भाग गया। इस बीच गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। घायलों को ग्रामीणों ने किसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजौली में भर्ती कराया। जहां से घायलों को सीएचसी मोतीपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.