पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बहराइच में मस्जिद की छत गिरने से दो की मौत:जुमे की नमाज पढ़ रहे थे सभी, 8 नमाजी जख्मी, पुरानी मस्जिद होने के कारण हादसा

बहराइचएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घटना के बाद आसपास के लोगों ने चलाया रेस्क्यू अभियान। - Money Bhaskar
घटना के बाद आसपास के लोगों ने चलाया रेस्क्यू अभियान।

बहराइच के जिले के नानपारा कोतवाली के जुड़ा गांव में जुमे की नमाज पढ़ते वक्त मस्जिद की छत गिर गई। इससे मौके पर एक नमाजी की मौत हो गई, जबकि अस्पताल जाते समय दूसरे नमाजी ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही 8 लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में भर्ती किया गया। यहां से सभी को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।

दो लोगों की हुई मौत

मामला थाना नानपारा क्षेत्र के गांव जुड़ा का मजरा खैरीपुरवा का है। यहां पुरानी मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए दोपहर डेढ़ बजे कुछ लोग पहुंचे। नमाज अदा करते वक्त ही पुरानी मस्जिद की छत गिर गई। इसके मलबे में करीब 11 लोग दब गए।

युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।

चीख पुकार सुनकर दौड़े लोग

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे लोगों को निकाला गया। मलबे में दबकर मुलीम (45) पुत्र बेचू खान की मौत हो गई। वहीं, 32 साल के इशहाद ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 8 लोग घायल हो गए।

युवक के मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।
युवक के मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।

मौके पर पहुंचे सीओ

कोतवाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी गांव पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस से नानपारा सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। जबकि मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मस्जिद की छत गिरने के बाद घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।
मस्जिद की छत गिरने के बाद घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।

ये लोग हो गए घायल

वहीं, हादसे में करामत अली, अनवर अली, नफीस उर्फ कल्लू, इसराइल, मुस्लिम, गोबरे, निसार और एक अज्ञात घायल हो गए हैं। सभी घायल गांव खैरी पुरवा जुड़ा के हैं।