पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबहराइच में एक ऐसा निकाह हुआ, जहां दूल्हा 'बादशाह' घोड़े, हाथी या कार के बजाए बुलडोजर से बारात लेकर पहुंचा। बुलडोजर से आई यह बारात अब चर्चा का विषय बन गई है। लक्ष्मणपुर के सलीम की बेटी रुबीना का निकाह श्रावस्ती जिले के आला गांव के मोहन के बेटे बादशाह से तय हुआ था। बादशाह खेती का काम करता है। बारात 6 बुलडोजर के साथ आई थी।
बारात निकाह घर पहुंचने से पहले बुलडोजर पर दूल्हे बादशाह को बैठाकर चौराहे पर घुमाया गया। जिसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ गया। लोग अपने घरों के छतों और बालकनियों से इस क्षण का लुफ्त उठाते दिखे। घरातियों और बरातियों में इस कदर उत्साह था कि चौक पर उन्होंने बुलडोजर बाबा की जय हो के नारे भी लगाए। बुलडोजर के साथ डीजे की धुन थिरकते बाराती लड़की के घर पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। दुल्हा और दुल्हन का निकाह हुआ और बारात विदा हुई।
बाराती बोले- हाथी, घोड़े और कार तो सभी लाते हैं, इसीलिए बुलडोजर हम लेकर आए
इस बारात में आए प्रधान ने बताया कि हाथी, घोड़े और कार पर बारात तो सभी लाते हैं, लेकिन इस शादी को यादगार चाहते थे। इसीलिए हम लोग बुलडोजर से बारात लेकर आए। घराती ने कहा कि बारात तो पहले बहुत देखी थी, लेकिन बुलडोजर से बारात पहली बार देखी। आप इस खबर का वीडियो ऊपर क्लिक कर देख सकते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.